कांग्रेस जिलाध्यक्ष को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में हरी पर्वत स्थित टोरेंट पावर के दफ्तर पर तालाबंदी करते समय कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद हिरासत में ले लिया। उनके साथ छह से सात कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है।
कांग्रेस लॉकडाउन के दौरान तीन महीने के बिजली बिल माफी को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। एक महीने पहले भी प्रदर्शन किया गया था। इसमें बिल माफी पर विचार करने का आश्वासन मिला था। लेकिन कुछ नहीं हुआ।
इसके बाद कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया गया है। एसपी सिटी रोहन प्रमोद बोत्रे के नेतृत्व में पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक रही थी।