यूपी टी-20 लीग की नीलामी के लिए आगरा पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नीट के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि देशभर के युवाओं और उनके अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर छात्रों को खाना पहुंचा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब संसद बहरी हो जाए, तो सड़क पर उतरना ही पड़ता है।
उन्होंने शिक्षा सचिव के तबादले को महज खानापूर्ति बताते हुए कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक निष्पक्ष बहस या जांच संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दावा करने वाली सरकार ने देश को भ्रष्टाचार युक्त बना दिया है।