फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल बयानों से नहीं होगी किसानों की दोगुनी आय-योगेश- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने भाजपा की नीतियों का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें भाजपा की गलत नीतियों से परेशान जनता की सुनवाई कर उनकी समस्याओं के निदान के बारे में कहा गया। वहीं पार्टी की मजबूती के लिए नगर व ग्रामों तक पहुंच बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री योगेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा के शासन से प्रदेश की जनता दुखी हो चुकी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों की समस्याएं सुनें और उनके निस्तारण करे लिए प्रयास करें। आवश्यकता होने पर आंदोलन भी करें। उन्होंने कहा कि केवल बयानों से किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी। उनके लिए लागत मूल्य कम करने के लिए ठोस कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष मनोज पांडे ने सभी अतिथियों सहित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट ने किया। इस दौरान सेवा दल के जिला संगठक दीप कुमार पांडेय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव भय्यू, एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ पाल, राजवीर सिंह राणा, सत्य प्रकाश गुप्ता, अजय बिसारिया, संतोष कुशवाहा, तरुण शर्मा, पिंकी माहेश्वरी, अर्चना मिश्रा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें