फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से सदन तक कांग्रेस किसानों के साथ: प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कांग्रेस ही सड़क से लेकर सदन तक किसानों के साथ खड़ी है। बैठक में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजय दुबे का प्रदेश महासचिव सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रकाश प्रधान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाए। शहरी क्षेत्र में वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र में बूथ स्तर तक कमेटी का गठन किया जाए।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष अजय दुबे से कहा शीघ्र ही शहर कमेटी का गठन करके संगठन को मजबूत करें। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, धीरज श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, गोपाल कुलश्रेष्ठ, शरद पचौरी, सीताराम नैयर, उमेश टिंगल, कृष्ण बहादुर उपाध्याय, पूरनचंद्र चतुर्वेदी, नवीन शर्मा, पवनेंद्र शाक्य, राहुल कठेरिया, गौरव दुबे, विपिन शुक्ला, चंद्रप्रकाश दुबे, धारम सिंह, रामनरेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें