फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता किसान की समस्यायें सुलझाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने कहा देश के अन्नदाता किसान की समस्याओं को सरकार को शीघ्र सुलझाना चाहिए। एक महीने से किसान खेतों की बजाए सड़कों पर बैठा हुआ है। अब किसान ही भाजपा सरकार को सबक सिखाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करहल विधानसभा क्षेत्र के गंाव सोथरा, नगला देवी, नगला भोपाल, नगला भाईखां, डालूपुर में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इन कृषि कानूनों से किसानों का भला होने वाला नहीं है। कांग्रेस किसान हितैषी नीतियां बनाकर सरकार में रहते हुए किसानों के हितों में काम करती रही है।
सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं बनाई हैं। किसानों केे कर्जे भी कांग्रेस सरकार ने ही माफ किए हैं। कांग्रेस ही किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। गजेंद्र सिंह, भैयालाल गुप्ता, सुखवीर सिंह यादव, फरीद अली, विनोद यादव, शिवराज सिंह यादव, विकास कुमार, अमित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें