एसीएम को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसीएम जेपी पांडे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज से इस प्रकरण की जांच की मांग की कगई। प्रदर्शन के दौरान विनोद बंसल, नन्दलाल भारती, विराग जैन, मुन्ना मिश्रा, संजीव नागर, अजहर वारसी, इब्राहिम जैदी, बच्चू सिंह, अंशुल अग्रवाल, डॉ. राशिद चौधरी, आई डी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
आरटीआई में पूछा श्री पारस अस्पताल की जांच का सच
श्री पारस अस्पताल प्रकरण में जांच रिपोर्ट की सच्चाई सूचना अधिकार के तहत मांगी गई है। महफूज संस्था की ओर से जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से 26 व 27 अप्रैल को भर्ती मरीजों के नाम-पते, पीड़ितों के बयान, ऑक्सीजन इंतजाम समेत डीएम से 10 और के सीएमओ से 15 बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने जांच का सच अब प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से आरटीआई में पूछा है। जिसमें मृतकों की सूचना छिपाने समेत कई बिंदुओं की जानकारी मांगी है। डेथ ऑडिट में हुई देरी, रेफर मरीजों का ब्योरा, हाईफ्लो पर भर्ती मरीजों की सूचना मांगी गई है।