फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में अन्नदाता किसान परेशान

विज्ञापन
28एमएनपी-24-सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे किसान जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को कांग्रेस ने सांसद मुलायम सिंह यादव को संबोधित ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष को सौंपकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए शासन स्तर पर पहल करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य केे नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद मुलायम सिंह यादव को संबोधित ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल को दिया। ज्ञापन में कहा है भाजपा शासन में अन्नदाता किसान परेशान है। किसानों को खुले घूम रहे जानवरों से राहत दिलाने, खाद, बीज, डीजल, बिजली, कीटनाशक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने, किसानों की फसलों के मूल्य का भुगतान 15 दिन में करने की योजना बनवाई जाए। किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, न्याय पंचायत स्तर पर एक सरकारी कोल्ड स्टोर बनाने, किसान आयोग का गठन करने, फसल बीमा का बजट बढ़ाने, किसान को फसल में हुए नुकसान को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, धीरज श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश दुबे, शरद पचौरी, कैलाश उपाध्याय, अरविंद यादव, भीमसेन कठेरिया, मान सिंह शाक्य, सुखवीर सिंह, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें