फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स न ले लें किसी की जान

विज्ञापन
28एमएनपी-06-कचहरी रोड पर खुला पड़ा बिजली का डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए हर रोज चेकिंग अभियान चला रहे बिजली विभाग को आम जनता की सुरक्षा से सरोकार नहीं है। शायद इसलिए अवैध कनेक्शन, बकाया बिल धारकों के खिलाफ तो सख्ती दिखाकर बकाया वसूला जाता है लेकिन टीम को खुले पड़े डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (डीबी) नहीं दिखाई देते। स्थिति यह है कि अस्पताल, स्कूल, बाजार के साथ ही अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में डीबी खुले पड़े हैं। विद्युत केबल खुली हुई बॉक्स से बाहर निकली हैं। शहर में करीब 1500 डीबी लगे हुए हैं और सभी का हाल ऐसा ही है। ऐसे में किसी की करंट लगने से मौत हुई तो आखिर जिम्मेदार कौन होगा। जनता की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

यह है नियम
डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाते समय लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया था। बॉक्स में लॉक होता है, जिसकी चाबी बिजली विभाग के अधिकारी या फिर लाइनमैन के पास रहनी चाहिए। हाल यह है कि डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में न तो लॉक बचे हैं और न ही दरवाजा।
स्टेशन रोड
शहर की स्टेशन रोड सबसे व्यस्त सड़क है। दिनरात यहां लोगों का आना जाना रहता है। स्टेशन रोड पर जगह-जगह डीबी लगे हुए हैं। किसी में गेट नहीं है और कोई भी बॉक्स बंद नहीं है। स्टेशन रोड पर स्थित विद्यालय के सामने ही स्थित डीबी में खुले हुए तार लटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल
जिला अस्पताल के आसपास कई डीबी लगे हुए हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल के ठीक सामने ही लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में दरवाजा नहीं है। साथ ही नंगे तारों का गुच्छा सड़क की ओर लटका हुआ है। कुछ ऐसी ही स्थिति एलआईसी के सामने लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की है।
आरसी डिग्री कॉलेज
आरसी डिग्री कॉलेज के पास डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की हालत खराब है। स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को हर समय खतरा रहता है। इसके साथ ही बॉक्स के पास ही हथठेला वाले खड़े होते हैं। ऐसे में हथठेला वालों के साथ ही ग्राहकों को भी हर समय खतरा बना रहता है।
नगरिया में खुले में रखा ट्रांसफार्मर
बिजली विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना हुआ है। नगरिया मोहल्ले में ट्रांसफार्मर खुले में जमीन पर रखा हुआ है। आसपास के बच्चे यहां दिनभर खेलते रहते हैं। बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा जाली लगवाने की भी जहमत नहीं उठाई गई है।
बोले लोग
पूरे शहर में डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुले पड़े हुए हैं। इसके साथ ही नंगे तार भी बाहर की ओर निकले हुए हैं। कभी भी हादसा हो सकता है।
-नसरुद्दीन, स्टेशन रोड
जिला अस्पताल के आसपास हर समय भीड़भाड़ रहती है। अस्पताल के ठीक सामने लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में तार खुले हुए हैं। कई लोग करंट की चपेट में भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

-धर्मवीर सिंह, जिला अस्पताल के पास
मुख्य सड़कों की बात छोड़िए मोहल्लों में भी डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुले हुए हैं। इनमें गेट तक नहीं हैं। ऐसे में करंट का खतरा बना रहता है।
जनक सिंह, पंजाबी कॉलोनी
एलआईसी बिल्डिंग के सामने डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है। कुछ समय पहले यहां पोल से करंट लगने से एक युवक की मौत भी हो चुकी है।
मोहित तिवारी, कचहरी रोड
आपने मुद्दा अच्छा उठाया है। विश्वास दिलाता हूं जल्द ही सभी डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स दुरुस्त कराए जाएंगे। सभी बॉक्स में दरवाजा और लॉक लगवाए जाएंगे।
- मागेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें