फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांग्रेसी बोले, राहुल गांधी के प्रयासों के आगे झुकी सरकार

Fri, 02 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने मैनपुरी शहर में धन्यवाद जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अथक प्रयासों के चलते केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जातिगत जनगणना का एलान करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला और शहर कांग्रेस के तत्वावधान में मोहल्ला मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस शुरू हुआ, जो सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर चौक और सदर बाजार से होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुआ। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व और जातिगत जनगणना की मांग को स्वीकार करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। जुलूस के दौरान कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित किया। शहर अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र यादव पूरनचंद्र चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश दुबे, रमेशचंद्र वर्मा, अनुपम शाक्य, अरविंद तिवारी, जीतू राठौर, दीपचंद्र भारती, कुमार गौरव दुबे, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें