कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचे। यहां कांग्रेस नेता ने देश में सुख समृद्धि की कामना करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की। सेवायत गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस पूरी शिद्दत से किसानों के साथ खड़ी है। किसान आंदोलन को पचास दिन से अधिक हो चुके है।
ये भी पढ़ें: चार दिन वृंदावन में प्रवास करेंगे मोहन भागवत, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर कर सकते हैं चर्चा
सत्ता में काबिज मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। वार्ता के नाम पर किसानों के सब्र की परीक्षा ली जा रही है। लेकिन जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा। सरकार को जिद छोड़कर किसानों की बात सुननी चाहिए। देश मे कल से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण को राष्ट्रहित में बताते हुए वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों को इसकी सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वैज्ञानिकों की सफलता का श्रेय खुद लेकर इसे इवेंट बनाने वाले मोदीजी ने सबसे पहले खुद टीका क्यों नहीं लगवाया।
ये भी पढ़ें: भरोसे का टीका...कोई घबराहट नहीं, सिर्फ मुस्कराहट, देखें कोरोना टीकाकरण की तस्वीरें
अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष की तरह मोदीजी भी ऐसा करते तो लोगों का विश्वास बढ़ता। एक अन्य सवाल के जबाव में तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अपने बूते चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने में कामयाब होगी। इससे पूर्व सेवायत गोपी गोस्वामी एवं श्रीनाथ गोस्वामी ने तिवारी को ठाकुरजी का अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, सोहन सिंह सिसोदिया, नूतन बिहारी पारीक,संग्राम सिंह मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।