फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल की टिकट दर बढ़ने पर कांग्रेस नेता ने की योगी पर ऐसी टिप्पणी, मच गया बवाल

Mon, 10 Dec 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल का टिकट महंगा होने पर फिरोजाबाद के एक कांग्रेस नेता ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसुबक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए। आक्रोशित भाजपाइयों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, एएसआई द्वारा ताजमहल में प्रवेश के लिए नई टिकट व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत मुख्य गुंबद देखने के लिए अब सभी पर्यटकों को 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही है। 

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुबुर अली ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर दी। कांग्रेस नेता की पोस्ट पर भाजपा नेताओं में उबाल आ गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के साथ काफी संख्या में भाजपा नेता थाना दक्षिण पहुंचे। आक्रोशित भाजपा नेताओं ने विवादित पोस्ट डालने वाले कांग्रेस नेता सुबुर अली के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाने में हंगामा

इस दौरान भाजपा के फ्रंटल संगठनों से जुडे़ युवाओं ने थाना परिसर में हंगामा किया। बाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कांग्रेस नेता सुबुर अली के विरुद्ध तहरीर दी है। थाने पहुंचने वाले भाजपा नेताओं में अमित गुप्ता, अंकित तिवारी, आनंद अग्रवाल, संजय कुशवाह आदि शामिल थे।   

दक्षिण थाना के एसओ प्रवश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली गई है। भाजपा नेताओं ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पड़ताल कराई जा रही है। आरोपी पर कार्रवाई होगी।  

कांग्रेस नेता सुबुर अली कांग्रेस ने कहा कि हमने किसी धर्म को लेकर कोई अमर्यादित टिप्पणी नहीं की है। फिर भी अगर किसी को बुरा लगा है तो माफी मांगता हूं। वैसे भी मैने उक्त पोस्ट थोड़ी देर बाद हटा दी थी। कुछ भाजपा नेताओं का काम ही है कि वे सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति देने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें