फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बताया किसान विरोधी

Sun, 29 Nov 2020 05:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने एटा के अलीगंज में कांग्रेस के न्याय पंचायत स्तर पर गठन के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर की पार्टी है, छोटे से छोटे व्यक्ति को पार्टी से जोड़कर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार किसान और गरीब विरोधी सरकार है। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है।

विज्ञापन


अलीगंज के ग्राम राई रोड स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, गरीब, मजदूर, छोटे व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि विधेयक में संशोधन कर नया कानून बनाया है। 


इस कानून से किसानों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पूंजीपतियों और धन्नासेठों को लाभ पहुंचाने के लिए इस कानून में संशोधन किया गया है। जबकि आंदोलन कर रहे  किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में खाद्य सामग्री की जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाया गया था, उसमें सरकार ने बदलाव कर किसानों के अहित और पूंजीपतियों के फायदे के लिए संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता काफी मजबूत है और वह सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें