कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में महानगर कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षाकर्मियों और जूता फैक्टरी मजदूरों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि शहर में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आठ की जगह 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है लेकिन पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।
हक मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्रशासन विशेष जांच दल बनाकर अस्पतालों व फैक्टरियों के निरीक्षण, ओवरटाइम भुगतान और पीएफ-ईएसआई खाते खुलवाए। प्रदर्शन में बुरहान शमशी, अनुज शर्मा, डॉ. मधुरिमा शर्मा, लक्ष्मीनारायण सिंह, मनोज जैन, याकूब शेख, गीता सिंह, प्रमोद कुमारी आदि की मौजूदगी रही।