फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा से अरसे बाद दिखा कांग्रेस का रंग

Fri, 18 Dec 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सदभाव बढ़ाओ, अभाव मिटाओ पदयात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश जगा दिया। अरसे बाद शहीद स्मारक से लेकर बिजलीघर अंबेडकर पार्क तक पदयात्रा के रूट पर कांग्रेस का रंग नजर आया। कार्यकर्ता और नेता भी गुटबाजी छोड़कर पदयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पदयात्रा पुराने शहर घटिया, फुलट्टी, छिलीईंट, सदरभट्टी, मंटोला से गुजरती हुई बिजलीघर अंबेडकर पार्क पहुंची। यहां डा. बीआर अंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया।
पदयात्रा की शुरूआत कांग्रेस के झंडों से पटे पड़े शहीद स्मारक से हुई, जहां प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि अखिलेश सरकार दंगों में लिप्त है, जबकि दिल्ली सरकार माहौल बिगाड़ने में लगी है। डीजल पेट्रोल के दाम गिरने का फायदा आम आदमी को नहीं दिया जा रहा। इसलिए सदभाव बढ़ाओ, अभाव मिटाओ पदयात्रा की जरूरत पड़ी। मोदी विरोधियों की आवाज दबा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस झुकेगी नहीं। अखिलेश सरकार भर्ती घोटालों में व्यस्त है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों में नजर आया सदभाव
‘सदभाव बढ़ाओ, अभाव मिटाओ’ पदयात्रा, यह नाम कांग्रेस नेताओं ने इन दिनों चर्चित रहे असहिष्णुता और महंगाई के मुद्दे पर दिया, लेकिन असल में कांग्रेसियों के बीच ही सदभाव बढ़ाने में यह पदयात्रा कारगर साबित हुई। सांसद राजबब्बर, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के सामने पदयात्रा में शहीद स्मारक से लेकर बिजलीघर अंबेडकर पार्क तक कांग्रेस के ऐसे कई चेहरे नजर आए जो कई सालों से निष्क्रिय बने हुए थे। हरियाली वाटिका पर कांग्रेस नेता गोविंद अग्रवाल ने कहा भी कि जिला और शहर संगठन अलग अलग कार्यक्रम करें तो कार्यकर्ता न पहुंचे। दोनों को एक साथ एक मंच पर कार्यक्रम करना चाहिए। इससे गुटबाजी नहीं होगी।
पैदल ही किया 5 किमी का सफर
सूबे की सत्ता से 26 सालों से बाहर कांग्रेसियों ने अरसे बाद शहर की सड़कों पर 5 किमी की पैदल यात्रा की। शहीद स्मारक से कई कार्यकर्ता यह सोचकर निकले कि नेता भी वाहनों पर सवार होकर चलेंगे, लेकिन राजबब्बर, निर्मल खत्री, मधुसूदन मिस्त्री, प्रदीप माथुर और नसीब पठान समेत सभी नेता पैदल ही चले तो कार्यकर्ता और नेताओं को उनके साथ पैदल ही चलना पड़ा। पार्टी के बुजुर्ग नेता भी सदर भट्टी से बिजली घर तो कई घटिया आजम खा से फुब्बारा तक पैदल चले।
अंडे मत फेंको, गले लगाओ
भाजपा के विरोध की आशंका पर राजबब्बर ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर आगरा की मिट्टी में जन्में हैं तो पदयात्रा का विरोध अंडों से न करें, बल्कि गले लगकर सदभाव यात्रा में आएं। निर्मल खत्री ने कहा कि आरएसएस अफवाह फ़ैलाने में उस्ताद है। उन्होंने अंडे फेंकने की बात कही। इसे पता चल गया कि वे खिचड़ी नहीं, अंडे खाते हैं।
दलित मुस्लिम वोट पर नजर
-। पदयात्रा का जो रूट तय किया गया, उसमें दलित और मुस्लिम बहुल इलाके को चुना गया। मंटोला में जगह जगह फूलों से स्वागत के जरिए पार्टी ने मुस्लिमों को संदेश देने का प्रयास किया, वहीं पदयात्रा के समापन पर बिजलीघर अंबेडकर पार्क में डा. अंबेडकर प्रतिमा पर सांसद राजबब्बर, प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने माल्यार्पण किया। कांग्रेसियों के बीच यह चर्चा चलती रही कि मंडल स्तर का कार्यक्रम होने के बाद भी पांच किमी लंबी पदयात्रा में केवल एक दक्षिण विधानसभा के क्षेत्रों को ही शामिल किया गया।
राजबब्बर केसाथ सेल्फी की होड़
आगरा से दो बार सांसद रह चुके राज्यसभा सदस्य राजबब्बर के साथ युवा सेल्फी लेते हुए नजर आए तो कई बुजुर्गों को बब्बर ने उनकेनाम से पुकारकर नजदीक बुलाया। पुराने शहर में पदयात्रा के दौरान कई व्यापारियों ने स्वागत करते हुए राजबब्बर के साथ फोटो खिंचवाए।
फे सबुक पोस्ट पर जता चुके खेद
आगरा। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने फेसबुक पर आरएसएस कार्यकर्ताओं वाली पोस्ट शेयर करने पर कहा कि चैनल पर विश्वास करकेउन्होनें इसे शेयर किया था। वह इंटरनेट पर मौजूद थी। वह इस पोस्ट के जन्मदाता नहीं है। जब उन्हें वह फोटो और खबर गलत होने की खबर मिली तो फेसबुक से हटा दी। इस मुद्दे पर जो भी मुकदमे हुए हैं या कानूनी कार्यवाही हुई है, उसका वह सामना करेंगे। कानून अपना काम करेगा। वह खेद प्रकट कर चुके हैं।
जगह जगह सम्मान और फूलों की बारिश
पदयात्रा का घटिया आजम खान, फुलट्टी, सदर भट्टी, छिलीईंट, फुव्वारा, सेब का बाजार पर सम्मान हुआ और मंटोला में फूलों की बारिश की गई। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन, प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, रामटंडन, भारत भूषण गप्पी, गोपाल गुरू, समीर चतुर्वेदी, रमाशंकर शर्मा, नंदलाल भारती, प्रताप सिंह बघेल, शबाना खंडेलवाल, दर्शन सिंह सिकरवार, महेंद्र रावत, दिवाकर तिवारी, आशीष अरोड़ा आदि मौजूद रहे। मंडी समिति पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत लल्लन वर्मा, पवन अग्रवाल, गुड्डू गर्ग, प्रदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें