फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर और प्रीता हरित ने जारी किए अपने घोषणा पत्र, पहले पन्ने पर लिखी यह बात

Sat, 13 Apr 2019 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशियों ने जारी किए अपने घोषणा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। अब कांग्रेस प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता से वादे कर रहे हैं। इसी कड़़ी में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपने घोषणा पत्र जारी किए। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राज बब्बर ने जहां आलू किसानों, महिला शिक्षा और बाह में ओवरब्रिज के साथ जूता उद्योग को लेकर वादे किए। वहीं आगरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित ने पेयजल की समस्या दूर करने के साथ मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा दिलाने का वादा किया।  

कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने हरियाली वाटिका में आयोजित प्रेसवार्ता में अपने घोषणा पत्र जारी किए। इसमें स्थानीय जनता से तमाम वादे किए गए, लेकिन एयरपोर्ट, बैराज और हाईकोर्ट बेंच का जिक्र तक नहीं है। जबकि यह तीनों आगरा की सबसे बड़ी मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से जारी घोषणा पत्र के पहले पन्ने में नोटबंदी का जिक्र करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा गया है। साथ ही 'कांग्रेस मॉडल' को जनहित में बताते हुए जनता से की गईं घोषणाएं पूरा करने का वादा किया गया है। 
 
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने नमो लिखे भोजन के पैकेट वितरित करने के सवाल पर कहा कि अब नमो हलवाई हो गए हैं। आगरा में कई हलवाई प्रसिद्ध हैं, लेकिन नमो हलवाई अब इंटरनेशनल हो गए हैं। राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में सेना, सेना के प्रतीकों के इस्तेमाल पर रोक लगाने और आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। 

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित ने कहा कि एक तरफ भाजपा का मोदी मॉडल है, जिसने नोटबंदी से करके अर्थव्यवस्था को तबाह किया। दूसरी तरफ आपके सामने जांचा, परखा और खरा कांग्रेस मॉडल है। जिसने समावेशी विकास और जवाबदेह सरकार देकर देश को मजबूत बनाया है। 



राज बब्बर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अब नमो हलवाई बंटवा रहे खाना, देखें वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें