फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha chunav Result: कांग्रेस के राम ने छुड़ाए राज के पसीने, शाम तक रहा रोमांचक मुकाबला, अंत में मिली बढ़त

Wed, 05 Jun 2024 11:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा

सार

Lok Sabha chunav Result: कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार ने भाजपा के राजकुमार चाहर के पसीने छुड़ा दिए।  शाम तक रोमांचक मुकाबला चला। अंतिम में भाजपा को बढ़त मिली। 
विज्ञापन
राजकुमार चाहर और रामनाथ सिकरवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट में 2019 का चुनाव, भाजपा को कुल मिले 6.67 लाख वोट, जीत का अंतर 4.95 लाख। पांच साल बाद हालात पूरी तरह पलट गए। भाजपा के मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर की जीत 43 हजार तक सिमट गई। हारते-हारते जीते, कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार ने पसीने छुड़ा दिए। बीते साल जीत के अंतर से भी कुल वोट 50 हजार कम मिले हैं।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी दिखी। इसका असर मतदान में भी दिखा। चुनाव में 1034638 वोट पड़े। इसमें से चाहर को 445657 और सिकरवार को 402252 वोट मिले। जीत का अंतर 43 हजार का रहा। इस बार चाहर को मिले कुल 4.45 लाख वोट बीते चुनाव में जीत के अंतर से भी 50 हजार कम हैं। मतलब 4.50 लाख वोट कम मिले।

इस वजह से ही हर राउंड बेहद नजदीकी मुकाबला रहा। शुरुआती 7 चरणों तक तो रामनाथ आगे चल रहे थे। इसके बाद राजकुमार को बढ़त मिली, लेकिन ये एक-दो हजार की रही। हर राउंड बेहद नजदीकी रहा और दोनों प्रत्याशियों की सांस अटकी रही। अंतिम राउंडों में बढ़त बढ़ती गई और 43405 वोटों से जीत हुई।

राउंड व भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर

 

  • 01- 13799-13603
  • 02- 27245-29445
  • 03- 38644-46230
  • 04- 55454-62442
  • 05- 73087-79127
  • 06- 87438-92103
  • 07- 102172-103584
  • 08- 119465-115920
  • 09- 136267-130131
  • 10- 151206-142311
  • 11- 166337-156804
  • 12- 183480-170374
  • 13- 197049-185995
  • 14- 211687-199855
  • 15- 227254-213440
  • 16- 241247-228104
  • 17- 254890-245502
  • 18- 272285-259535
  • 19- 289103-276557
  • 20- 304523-292999
  • 21- 321975-306961
  • 22- 339307-321586
  • 23- 356413-336460            
  • 24- 374009-349498
  • 25- 392661-364431
  • 26- 405845-378039
  • 27- 414804-383462
  • 28- 423946-387632
  • 29- 430889-391137
  • 30- 434507-394552
  • 31- 438532-397357
  • 32- 442158-400004
  • 33- 442439-400330
  • 34- 445657-402252
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें