फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो कर रहे थे बंद की अपील, उन कांग्रेसी नेताओं के ही खुले रहे प्रतिष्ठान

Mon, 10 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद में खुला बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का असर दिखाई नहीं दिया। स्थानीय स्तर पर बंद पूरी तरह से फ्लॉप रहा। सभी बाजार खुले रहे।
विज्ञापन


यहां तक भारत बंद का आह्वान करने वाले कांग्रेस नेताओं के ही प्रतिष्ठान सुबह से खुले रहे। इस पर लोगों ने तंज भी कसा कि जिन नेताओं के प्रतिष्ठान खुले हैं, वही नेता बाजार बंद करने की अपील कर रहे हैं।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी का ट्रांसपोर्ट ऑफिस और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग की गैस एजेंसी का ऑफिस खुला रहा। वहीं जिलाध्यक्ष के भाई रविंद्र लाल तिवारी की भी दुकानें खुली रहीं। 
विज्ञापन

जुलूस निकाल महंगाई का विरोध

कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
आंदोलन के नाम पर कांग्रेसियों ने सोमवार सुबह सिर्फ जुलूस निकाला। पुतला दहन की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला नहीं फूंकने दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी समेत तमाम कार्यकर्ता सुबह नालबंदान चौराहे पर एकत्रित हुए। बाजार खुलने के समय से पहले ही उन्होंने जुलूस निकालना शुरू कर दिया।

कांग्रेस का झंडा-बैनर थामे पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। महंगाई के विरोध में नारेबाजी की गई। जुलूस के बीच में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट माइक से एलान करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस से नोकझोंक

पुतला दहन को लेकर पुलिस से झड़प - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा चौराहे से आगे पुलिस ने जुलूस रोक दिया। यहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने की कोशिश की। कार्यकर्ता पुतला जलाते इससे पहले ही थाना दक्षिण प्रभारी ने उसे छीन लिया।

इस पर पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस नेता अतुल चतुर्वेदी थाना प्रभारी से बोले, महंगाई के खिलाफ हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण है। ऐसे में पुलिस की जबरदस्ती ठीक नहीं।

ये लोग हुए शामिल

प्रदर्शन में कांग्रेस के हाजी सईद पटेल, सतीश अग्रवाल, नसीर अहमद, रामनिवास यादव, जावेद उमर, राजेश शर्मा, कमलेश जैन छम्मू, भरतेश जैन, लाला राइन, अजय शर्मा, सौरभ पोरवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
भारत बंद के आंदोलन में महिला कांग्रेस ने भी जोश दिखाया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर और महानगर अध्यक्ष मधु यादव जुलूस में शामिल हुईं। रसोई गैस सिलिंडर पर लगातार बढ़ रहे रेट का विरोध किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें