फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में बदली कांग्रेस की 'कमान', मनोज पांडे को बनाया नया जिलाध्यक्ष

Sat, 09 Nov 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
मनोज पांडे (कांग्रेस के जिलाध्यक्ष) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने जिले में नए जिलाध्यक्ष के रूप में मनोज पांडे को नियुक्त किया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोशीला स्वागत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपीः मथुरा में बड़ी वारदात, पूर्वमंत्री के बहनोई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

इस दौरान मनोज पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को जिले में मजबूत बनाया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें सहयोग करें। जिससे पार्टी मजबूत बन सके।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएफ घोटाला: पीके गुप्ता को लेकर आगरा पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम, फ्लैट में लगा मिला डिजिटल

49 वर्षीय मनोज पांडे कांग्रेस की राजनीति में एनएसयूआई में वर्ष 1986 से सक्रिय हैं। आगरा कॉलेज में भी उन्होंने छात्र राजनीति में हिस्सा लिया और एनएसयूआई के कॉलेज प्रेसिडेंट बने। प्रांतीय स्तर, जिला स्तर पर भी वह कई पदों पर रह चुके हैं। मनोज पांडे के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कमल गुप्ता, विशाल पांडे, विकास गुप्ता, दीप कुमार पांडे, मुनेंद्र राजपूत एडवोकेट, सत्येंद्र पाल सिंह वैस एडवोकेज, अजय विसारिया, गौरव पाल, अमित यादव, गौरव पाल, निशांत यादव, सिद्धार्थ बाल्मीकि, हृदेश राजपूत, सुमित ठाकुर, रवि राजपूत, अनिल राना, राहुल कुशवाह, आदित्य प्रधान, बौबी प्रजापति, विकास शर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बिजली विभाग ने काट दिया बीएसएनएल का कनेक्शन, अफसरों का जनता से संपर्क टूटा

पार्टी ने मनोज पांडे को कांग्रेस की बागडोर सौंपी है। वह काफी समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी- डा. शशिलता चौहान, निर्वतमान जिलाध्यक्ष।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें