फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी। बूथ पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करके विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से काम शुरू किया जाएगा। 11 अगस्त से ब्लॉक मुख्यालय पर संगठन सृजन अभियान चलाकर रणनीति बनाई जाएगी। यह बातें सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बैठकों के लिए हाईकमान के निर्देश के बाद कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इन बैठकों में जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बनाए गए प्रभारी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया 11 अगस्त को सुबह 11 बजे जागीर ब्लॉक, दोपहर दो बजे किशनी ब्लॉक, 13 अगस्त को सुबह 11 बजे करहल ब्लॉक, दोपहर दो बजे बरनाहल ब्लाक, 16 अगस्त को सुबह 11 बजे सुल्तानगंज ब्लॉक, दोपहर दो बजे बेवर ब्लॉक, 18 अगस्त को सुबह 11 बजे घिरोर ब्लॉक, दोपहर दो बजे कुरावली ब्लॉक की ब्लाक मुख्यालय पर बैठक होगी। 20 अगस्त को सुबह 11 बजे मैनपुरी ब्लॉक की कांग्रेस कार्यालय पर बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें