मैनपुरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिले के कांग्रेसियों ने ब्लॉकों पर प्रदर्शन करने के बाद सभी ने ब्लॉकों पर ही ज्ञापन भी दिया गया। जागीर ब्लॉक में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण जनता पर अधिक बोझ पड़ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि कोरोना महामारी से निजात दिलाने की बजाए सरकार महंगाई बढ़ाती जा रही है। इससे हर वर्ग परेशान हैं।
सभी ब्लॉकों पर विरोध में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी खींचकर विरोध जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक पर सौंपकर बढ़ी कीमतें वापस जाने की मांग की है। मनोज चतुर्वेदी, फरीद अली, मानसिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह, डॉ. केपी शर्मा, शहाबुद्दीन सिद्दीकी, भईया लाल गुप्ता, नसीम पठान, राजपाल यादव, मतीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
वहीं बेवर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस नेता प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी आशीष शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। संतोष यादव, शरद कश्यप, पंकज सक्सेना, राहुल कठेरिया, जीतू राठौर, राजीव चौहान, नीरज शाक्य आदि मौजूद रहे।
बरनाहल में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी बरनाहल धीरेंद्र कुमार को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा इस दौरान विकास गौतम, देवानंद, मुहम्मद ताहिर, रहीस खान आदि मौजूद रहे। विकास खंड घिरोर में कांग्रेस के जिला महासचिव भैया लाल गुप्ता, विनोद यादव, अभिलाख यादव आदि ने ज्ञापन सौंपा।