कासगंज। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष अशरार सैफी के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें डॉ. कफील की रिहाई की कांग्रेसियों ने मांग की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर कांग्रेस अल्पसंख्यक मामलों के अध्यक्ष शहनवाज आलम के नेतृत्व में डॉ. कफील की रिहाई के लिए 22 जुलाई से शुरू हुआ अभियान 22 अगस्त तक जारी रहेगा।
अभियान में पांच लाख लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर डॉ. कफील की रिहाई की मांग की गई है। अल्पसंख्यक इकाई के जिलाध्यक्ष अशरार सैफी ने डा. कफील खान की रिहाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष को निशान बनाकर सरकार ने झूठे मुकदमे लगाए हैं जो गलत हैं। बैठक में विशाल पांडे, फिरोज खान, जमीर खां, बजाहत, युनूस सैफी, महबूब सैफी, साहनवाज, नईम, यासीन मेव, मुकेश सैनी, कयूम सैफी, शाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद