रोडवेज की लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को पेयजल के लिए बस स्टाप आने का इंतजार नहीं करना होगा। वह इसे बस में ही परिचालक कभी भी खरीद सकेंगे। वह ‘परिवहन नीर’ उपलब्ध कराएंगे। अब तक एसी बसों में ही यह सुविधा उपलब्ध थी।
गोरखपुर, लखनऊ जैसी लंबी दूरी की रोडवेज बसों में यात्रियों को पीने के पानी की समस्या होती थी। विभाग ने यह सुविधा देने और आमदनी बढ़ाने के लिए इन बसों में परिवहन नीर उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। परिचालक इसकी छोटी बोतल नौ और एक लीटर की बोतल 14 रुपये में बस में ही उपलब्ध कराएंगे। योजना शुरू करने के लिए आइसबॉक्स खरीद लिए गए हैं। इन्हें ड्राइवर की पिछली सीट के पास रखा जाएगा। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि इसके लिए परिचालक को प्रति बोतल एक रुपये का कमीशन दिया जाएगा। लंबी दूरी की गाड़ियों में यह सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी।