फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में आठ साल में ही बिगड़ा दक्षिणी बाईपास का हाल, अब 125 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

Fri, 02 Jun 2023 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दक्षिणी बाईपास का 125 करोड़ से पुनर्निर्माण होगा, तो वहीं नया हाईवे एनएच-321 भी आकार लेगा। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने विकास कार्य भी गिनाए। 
 
विज्ञापन
जर्जर सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा को इनर रिंग रोड और उत्तरी बाईपास से जोड़ने वाला दक्षिणी बाईपास आठ साल में ही गड्ढोें में तब्दील हो गया। अब इसके पुनर्निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। टेंडर के बाद जल्द काम शुरू होगा। बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगेगी और 15 करोड़ से विकास कार्य होंगे।

विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने संजय प्लेस स्थित एक होटल में बताया कि दक्षिणी बाईपास पूरी तरह जर्जर हो चुका था। हिलमैन कंपनी को इसका टेंडर दिया गया है। नए सिरे से गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य होगा। अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाते हुए सांसद ने बताया कि उटंगन में पानी राजस्थान के डैम से आता था। अब राजस्थान सरकार पर दबाव बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 4600 करोड़ रुपये की हर घर जल योजना के तहत 2024 तक हर गांव-बस्ती के हर घर में पाइपलाइन से गंगाजल पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - पुलिस से दो कदम आगे ठग: बदला तरीका, बिजली बिल अपडेट करने का झांसा; खाता कर दिया साफ

नया हाईवे देगा रफ्तार

नया एनएच 321 स्वीकृत कराया है। आगरा पृथ्वीनाथ फाटक से महुअर किरावली तक 17 किलोमीटर आगरा-जयपुर मार्ग 4 लेन बनेगा। कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया है। अभी इस मार्ग का लगभग 7 करोड़ की लागत से रिन्यूअल किया जाएगा। किरावली, कागारौल, सैंया, इरादतनगर, शमसाबाद, फतेहाबाद होकर बाह-ऊदी मोड़ होता हुआ इटावा तक नया मार्ग NHAI द्वारा बनाया जाएगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 321 कहलाएगा। यह मार्ग 2 चरणों में बनेगा। पहले चरण में किरावली से कागारौल 15 किलोमीटर 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, जिस पर 150 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

बनाए जानें हैं तीन रेलवे स्टेशन 

तीन रेलवे स्टेशन बनाए जाने हैं। इसके तहत तीन रेलवे स्टेशन फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी और अछेनरा में प्रस्तावित हैं। इन पर लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आगरा और अलीगढ़ मंडल का पहला बालिका पॉलीटेक्निक कॉलेज बनवाया गया है। फतेहपुर सीकरी की लाइफ लाइन यानी एन.एच- 321 स्वीकृत है। तीन राजकीय इंटर कॉलेज और दो बालिका छात्रावास बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें