आगरा के शमसाबाद में राजाखेड़ा मार्ग पर स्थित मिवरिया के समीप स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों, महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोगों की बुधवार की रात प्रसाद का लड्डू खाने से हालत बिगड़ गई। बच्चों, महिलाओं को बेहोश होकर गिरते देख अन्य मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर बीमारों को कस्बे के निजी हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया। इनमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।