फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का व्यापारीकरण एवं बेरोजगारी को लेकर जताई गई चिंता

विज्ञापन
कासगंज में स्टेडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक करते पदाधिकारी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी के द्वारा लेनिन सेंटर अशोक नगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को फेडरेशन के कार्यों के बारे में बताया गया। शिक्षा के व्यापारीकरण और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विकास स्वरूप ने छात्र-छात्राओं को संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का अब व्यापारीकरण हो रहा है। शिक्षा लगातार महंगी हो रही है और निर्धनों से दूर हो रही है। सरकार को शिक्षा नीति में सुधार लाकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को मुफ्त किया जाए। देश की बड़ी कंपनियां का निजीकरण ठीक नहीं है। एसएफआई जिलाध्यक्ष मयंक कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। इन समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुयश मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबुद्ध सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें