फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बेखौफ हुए लुटेरे: कंप्यूटर सेंटर संचालक से लूटा मोबाइल, विरोध करने पर मार दी गोली

Sun, 07 Apr 2024 06:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कंप्यूटर सेंटर संचालक बाइक  से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में लुटेरों ने उसे घेर लिया। उससे मोबाइल लूटा गया। जब विरोध किया तो गोली मार दी गई। घायल कंप्यूटर सेंटर संचालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछिया रोड पर शनिवार की शाम कंप्यूटर सेंटर बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहे संचालक से मोबाइल लूट लिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। कंप्यूटर सेंटर संचालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख निवासी सत्यभान कोतवाली क्षेत्र में भांवत चौराहा के पास कंप्यूटर सेंटर का संचालन करते हैं। शनिवार की शाम सेंटर बंद करने के बाद बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी बिछिया रोड पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। बाइक गिर गई, इसके बाद बदमाशों ने सत्यभान को पीटना शुरू कर दिया और मोबाइल छीन लिया।

विरोध करने पर एक बदमाश ने सत्यभान को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से सत्यभान गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से भाग गए। राहगीरों ने घायल कंप्यूटर सेंटर संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मौके पर ही मिला मोबाइल और बाइक की चाबी
पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है, इसके पीछे पुलिस कुछ तर्क भी लेकर चल रही है। दरअसल सत्यभान ने बदमाशों द्वारा मोबाइल लूटने और बाइक की चाभी निकालने की बात कही थी। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से ही मोबाइल और चाभी मिल गई। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें