सोमवती गंगास्नान को लेकर जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। एटा से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को सौरभ ढाबा अमरपुर बाईपास रूट से सहावर, गंजडुंडवारा, सिकंदरपुर वैश्य थानों क्षेत्रों के मार्गों से निकाला जाएगा।
कासगंज में सोमवती गंगास्नान पर्व को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। यह डायवर्जन सात अप्रैल को शाम 6 बजे से लागू होकर 8 अप्रैल की सायं 6 बजे तक (कुल 24 घंटे) प्रभावी रहेगा। सोमवती अमावस्या पर लहरा गंगाघाट और कछला गंगाघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान को पहुंचेंगे।
विज्ञापन
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जनपद अलीगढ़ से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को हजारा नहर पुल से डायवर्ट कर मामो बाईपास होते हुए गोरहा नहर पुल से निकाला जाएगा। यह वाहन सहावर गंजडुंडवारा से सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगापुल को पार करते हुए बदायूं जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे। हाथरस से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को नदरई तिराहा से डायवर्ट कर सौरभ ढाबा एटा रोड अमरपुर बाईपास से निकाला जाएगा। यह वाहन चांड़ी तिराहा से सहावर गंजड़ुंडवारा कादरगंज गंगापुल होते हुए बदायूं की ओर जाएंगे।
एटा से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को सौरभ ढाबा अमरपुर बाईपास रूट से सहावर, गंजडुंडवारा, सिकंदरपुर वैश्य थानों क्षेत्रों के मार्गों से निकाला जाएगा। बदायूं से कासगंज की ओर आने वाले भारी वाहनों को दोपहिया रोड नगरिया से सहावर, अमांपुर, सिढ़पुरा होते हुए एटा जनपद की ओर प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
वाहनों के लिए तैयार की गई पार्किंग
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर यातायात पुलिस ने वाहनों के लिए पार्किंग तैयार की कछला गंगा घाट से पहले पार्किंग बनाई गई है। चार स्थानों पर यह व्यवस्था की गई है। बस,कार,बाइक एवं ऑटो अलग-अलग पार्क किए जाएगें।