कासगंज। सीबीएसई में कक्षा दस की कंप्यूटर तथा कक्षा 12 की पेंटिंग की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों कक्षाओं में पंजीकृत 1072 परीक्षार्थियों में से 1060 ने परीक्षा दी। 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पेपर सरल आने से परीक्षार्थी खुश नजर आए।
एनआर पब्लिक स्कूल मेें कक्षा 12 पेंटिंग के पंजीकृत दोनों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि कक्षा 10 कंप्यूटर के 292 में से 290 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा 12 के पंजीकृत सात परीक्षार्थियों में से तीन ने परीक्षा दी। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 10 में पंजीकृत 415 परीक्षार्थियों में से 412 परीक्षा में शामिल हुए। तीन परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। जेपी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 में पंजीकृत 356 परीक्षार्थियों में से 353 परीक्षा देने आए। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर के छात्र शिवम, ललित, नितिन, प्रशांत, पायल, डिंपल, वंशिका, विशाल यादव, रितिक सिंह पुंडीर आदि ने बताया पेपर में प्रश्न उत्तर, बहुविकल्पीय प्रश्न, कोडिंग, सत्य/असत्य जैसे प्रश्न-उत्तर काफी सरल आए ।