फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंपाउंड वाली गली बारिश में बनी तालाब

Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बे में देवेंद्र कंपाउंड वाली गली पहली ही बारिश में तालाब बन गई है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। गली में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। परेशानी से जूझ रहे लोगों ने प्रदर्शन करके समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होती है। बारिश में विकास कार्य की पोल खुल रही है। जलभराव का वीडियो वायरल होने के बाद भी नगर पंचायत ने कोई कदम नहीं उठाया आठ माह पहले ही टेंडर भी जारी हो चुका है। फिर भी कार्य नहीं हुआ है। मुख्य गली में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। सड़क का निर्माण करवाने के लिए नगर पंचायत द्वारा कई बार पैमाइश की गई। कई बार लोगों द्वारा शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने गली बनवाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया।

लोगों का कहना है कि अब बरसात का समय आ गया है। अब कार्य होना ही असंभव है। लोगों को परेशानियों का सामना करते हुए कीचडय़ुक्त गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन करके निर्माण कार्य कराने की मांग की है। राजू यादव, ईलू दीक्षित, रविंद्र कुमार, ऋषभ, प्रांशु, सचिन शर्मा, सुकेतु भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें