फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीर्थयात्रा के लिए गए जैन समाज के बच्चे

Fri, 28 Jun 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नगर के जैन समाज के बच्चों की धार्मिक शिक्षा की कक्षा आत्मन पाठशाला की ओर से तीर्थ यात्रा के लिए बच्चों का ग्रुप शुक्रवार को रवाना हुआ। अलीगढ़ स्थित तीर्थधाम मंगलायतन जाकर पाठशाला के बच्चों ने विद्वानों के साथ धर्मचर्चा करके ज्ञानवर्धन किया।
विज्ञापन


आत्मन पाठशाला के संचालक स्वप्निल जैन के निर्देशन में रवाना हुआ। मंगलायतन पहुंचकर बच्चों ने कृत्रिम पर्वत पर स्थित भगवान आदिनाथ की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए। भगवान महावीर-बाहुबली जैन मंदिर में पूजा की। बच्चों ने दिगंबरत्व को दर्शाने वाली गुफा को भी देखा तथा सत्साहित्य केन्द्र पर जैन दर्शन से जुड़े साहित्य का अवलोकन किया। दोपहर में जैन विद्वानों ने बच्चों के साथ धर्म चर्चा करके पाठशाला की जानकारी ली। देर शाम बच्चों का गु्रप वापस लौटा। नलिन कुमार जैन, राहुल जैन, आशू जैन, अकलंक जैन, प्रतीक जैन, अंशुल जैन, शैंकी जैन, मयंक जैन, अर्पित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें