फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Water Complaint: 'आगरा सर्वम सेतु' एप से करें पेयजल और सीवर की शिकायतें

Wed, 05 Aug 2020 12:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘आगरा सर्वम सेतु’ मोबाइल एप को लॉन्च 
विज्ञापन
आगरा सर्वम सेतु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगाजल की पाइपलाइन लीक हो रही हो या घर में पानी ना पहुंच रहा हो। इसके अलावा गंदा पानी या पानी का प्रेशर कम होने संबंधी शिकायतें ‘आगरा सर्वम सेतु’ मोबाइल एप के जरिए दर्ज कराई जा सकेंगी। पानी के लिए बार-बार फोन करके शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


आगरा स्मार्ट सिटी, नगर निगम और जलकल विभाग ने मिलकर पानी और सीवर की समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘आगरा सर्वम सेतु’ मोबाइल एप को लॉन्च किया है।

जिस पर शिकायत दर्ज करने के बाद एसएमएस और ईमेल से शिकायत नंबर मिलेगा और उसका स्टेटस भी जान पाएंगे। शिकायत किस अधिकारी को पहुंची है, यह ब्योरा भी मिल पाएगा।

सर्वम सेतु मोबाइल एप को लॉन्च करने के बाद स्मार्ट सिटी अधिकारी आनंद मेनन ने बताया कि एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें नाम, पता और मोबाइल फोन नंबर दर्ज करना होगा।

लॉगिन करने पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद एप पर मेन्यू में जाकर जलकल की पेयजल या सीवर से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसमें उन्हें उनके वार्ड का विकल्प भी आएगा।

शिकायत दर्ज करते हुए लोगों को एसएमएस या ईमेल के जरिए शिकायत संख्या और स्थिति की जानकारी मिलने लगेगी। यह शिकायत सीधे जोन के इंजीनियर के पास पहुंचेगी।
विज्ञापन

फोन पर शिकायत करने के बाद क्षेत्र के इंजीनियर तक जानकारी पहुंचने में समय लगता था लेकिन एप के जरिए इंजीनियर को पता चल पाएगा कि किस क्षेत्र से शिकायत आई है।

निस्तारण के बाद एसएमएस से उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाएगी। सभी उच्च अधिकारियों को शिकायतों का स्टेटस इसके जरिए पता चलता रहेगा। इसमें नगर निगम के सभी 100 वार्डो के अलावा छावनी परिषद के उपभोक्ता भी सीवर और पानी की शिकायतें दर्ज करा पाएंगे।

सर्वम सेतु मोबाइल एप के जरिए सीवर और पानी की शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। खास बात यह है कि शिकायतें सीधे उसी इंजीनियर के पास पहुंचेगी, जिनका वह क्षेत्र होगा।

शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को रहेगी। लोगों को उनकी शिकायत का स्टेटस जानने और निस्तारण का ब्योरा भी उपलब्ध रहेगा। - निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें