एटा में दो जज और एक दरोगा समेत 28 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है। डीएम सुखलाल भारती ने बताया कि जिला न्यायालय में तैनात दो जज और एक जज के बेटे की किट से जांच कराई गई थी। इसमें तीनों लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
वहीं इनमें एक जज लखनऊ स्थित आवास पर चले गए हैं। वहीं, राजा का रामपुर थाने में तैनात सिपाही बीते दिनों अपने घर अमरोहा गया था। वहां से लौटने के बाद मंगलवार को उसकी किट द्वारा जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके साथ रह रहे अन्य पांच सिपाहियों की जांच की गई। वह भी पॉजिटिव निकले।
ये भी पढ़ें- राममंदिर भूमिपूजन से पहले ताजनगरी में दिवाली, आतिशबाजी के साथ जले दीये
वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मरथरा चौकी पर एमएमयू की की टीम के सदस्य डॉ. सनी चौधरी, लैब टैकभनीशियन रोहित, फार्मासिस्ट सुबोध कुमार, स्टाफ नर्स व चालक शिवम के साथ पहुंचे। जहां टीम द्वारा 35 लोगों के सैंपल लिए गए।