फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्पीड़न के मामले में एसपी से की शिकायत

Mon, 10 Jun 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गंगपुर में न्यायालय में विचाराधीन मामले को लेकर गांव के ही लोग बसपा जिलाध्यक्ष डीपी राना के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उनके द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगला रामजीत निवासी अर्चना का आरोप है कि पड़ोस के गांव गंगपुर के दो लोग उसे व उसके परिजन को परेशान करते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज कर झगड़ा पर आमादा हो जाते हैं। महिला का कहना है कि आरोपी एससी-एसटी के मुकदमे को वापस लिए जाने का दबाव उसके पति यशपाल पर बनाते हुए उत्पीड़न कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष एवं पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से आराेपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें