फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भीषण गर्मी में न्याय की आस में उमड़े फरियादी मायूस लौटे

Sun, 17 May 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनती एसडीएम व एसीपी
विज्ञापन
आगरा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसीलों में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों शिकायतें अफसरों के सामने पहुंचीं, लेकिन माैके पर चंद शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। बड़ी संख्या में न्याय की आस लिए आए फरियादियों को मायूस होकर बैरंग लाैटना पड़ा।
विज्ञापन




किरावली तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सुश्री प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद जिलाधिकारी के आने की सूचना पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, हालांकि जिलाधिकारी के न आने से कुछ लोगों में मायूसी भी देखी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 144 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह और एसडीएम दिव्या सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। खेरागढ़ में एसडीएम ऋषि राव कुल 118 में से 18 का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस दौरान तहसीलदार सतेंद्र सिंह नायब हरिशंकर दुबे,अभिषेक कुमार, बीडीओ सुष्मिता यादव आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्या सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बाह के संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को एसडीएम विनोद कुमार ने फरियादियों को सुना। समाधान दिवस में दर्ज हुई 56 शिकायतों में से महज 4 का मौके पर निस्तारण हो सका।समाधान दिवस में एसीपी हरेकृष्ण शर्मा, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष आदि रहे। फतेहाबाद में एसडीएम स्वाति शर्मा एवं एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद को कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा, पूर्ति निरीक्षक पुष्पकांत, उपखंड विद्युत अधिकारी गौरव राजपूत, ईओ डीएस वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं एसडीएम स्वाति शर्मा ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दोपहर 12 बजे तक वेंडर राजेंद्र सिंह तोमर काउंटर से गायब मिले। उन्हें हटाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें