आगरा के शाहगंज में हुए धर्मांतरण प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराने की मांग की गई है। इस मामले में सीएम योगी को शिकायती पत्र भेजा है। वहीं पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के थाना शाहगंज के केदार नगर में दो महीने पहले पकड़े गए धर्मांतरण के मामले की जांच वादी ने एसटीएफ से कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन
केदार नगर निवासी घनश्याम हेमलानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। उनका कहना है कि उनकी शिकायत पर कालोनी में धर्मांतरण का मामला पकड़ा गया था। आरोप लगाया गया कि कालोनी में रहने वाले राजकुमार लालवानी इलाज के नाम पर लोगों को ईसाई धर्म के बारे में बताता था। लालच देकर धर्म परिवर्तन करा देता था। पुलिस ने पांच सितंबर को छापा मारा था। 8 लोग पकड़े गए थे। आरोपी जेल में हैं।
घनश्याम का आरोप है कि पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। आरोपियों को फंडिंग करने वाले पंजाब के लोगों को भी नहीं पकड़ा। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। वह बड़े स्तर पर धर्मांतरण करा रही है। उन्होंने प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराने की मांग की है, जिससे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।