फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर नगर पालिका : फूल, बोतल और स्कूटर के बीच रहा मुकाबला

Fri, 12 May 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की सदर नगरपालिका सीट पर 54.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाले, लेकिन इस बार वर्ष 2017 के मुकाबले मतदाताओं ने अधिक वोट डाले। इस बार 2017 के मुकाबले कम मतदाताओं ने मतदान किया। वर्ष 2017 में 56.1 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


जहां जिस दल का प्रभाव और प्रत्याशी का प्रभाव था वहां उसे वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी मीना बौहरे(कमल का फूल), सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. शशिलता चौहान(पानी की बोतल), निवर्तमान चेयरमैन एवं निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू (स्कूटर) के बीच मुकाबला बना रहा। अध्यक्ष पद पर कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस की सोनवती एवं बसपा की रूहीनाज सहित अन्य प्रत्याशी हैं। 115 सभासद पद के प्रत्याशी इस नगरपालिका में चुनाव मैदान में रहे। शहर के मुस्लिम मतदाताओं ने एक पक्ष में मतदान नहीं किया। उन्होंने अपनी अपनी पसंद के प्रत्याशियों को वोट दिए।

मतदान के पहले दो घंटे में केवल 8.23 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह 7 से 8 बजे के बीच में मतदान केंद्रों में कतारें नहीं थीं, लेकिन मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था, लेकिन 8 से 9 बजे के बीच में कतारें मतदान केंद्रों पर नजर आने लगीं। कासगंज नगरपालिका परिषद में 85481 मतदाता हैं। जिसमें पुुरुष मतदाता 44562, महिला मतदाता 40919 हैं। इन मतदाताओं में से 46490 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाता कामकाज से फ्री होकर लगातार मत केंद्रों पर पहुंचते रहे। दोपहर में गर्मी अधिक होने पर मतदान केंद्रों पर सन्नाटे का आलम बना तो सायं के समय केंद्रों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें