फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के नाम पर केंद्र ने नहीं दी फूटी कौड़ी : शिवपाल

Sun, 05 Jul 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा बार्डर पर बसे जैतपुर की पारना ग्राम पंचायत के फकीरे की मढै़या गांव में यमुना पर बने पुल का लोकार्पण शनिवार को कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों के लिए केंद्र सरकार ने अब तक फूटी कौड़ी नहीं दी है। जबकि 7 हजार 777 करोड़ रुपये का मेमोरेंडम भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मुआवजा वितरण में धांधली करने वाले नेताओं और अधिकारियों की जांच की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।
विज्ञापन

24 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का लोकार्पण करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाह के कमतरी घाट पर भी बहुत जल्द पुल का निर्माण शुरू होगा। खस्ताहाल सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होगा। मौसम की मार से बर्बाद हुए किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने चार हजार करोड़ दिए। इनमें तीन हजार करोड़ का वितरण हो चुका है। मुआवजा न मिलने और गड़बड़ी की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसे जेल भेजा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों ने हवाई सर्वे तो किया लेकिन मदद के नाम पर एक पैसा नहीं दिया। यूपी के साथ बिजली को लेकर भी भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। कहा कि यूपी के हिस्से की 6 हजार मेगावाट बिजली की जगह 4 हजार मेगावाट बिजली दी जा रही है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि यमुना पुल के निर्माण से आगरा, इटावा और मैनपुरी के लोगों को लाभ होगा। कमतरी का पुल बनने के बाद फीरोजाबाद और बाह की दूरी घट जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मकरंद सिंह और संचालन रामनरेश राजपूत ने किया। इस मौके पर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर, सुग्रीव सिंह चौहान, प्रदीप सिंह भदौरिया, अशोक वर्मा, सौदान सिंह, ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, चेयरमैन मनोज कुमार, राकेष यादव, सोनू प्रधान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें