मथुरा। वृंदावन स्थित पर्यटन सुविधा केंद्र पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र से जानकारी लेते कमिश?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। लॉकडाउन में गरीबाें को भोजन देने के लिए चल रही कम्युनिटी किचन का रविवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। टीएफसी (पर्यटक सुविधा केंद्र) पर उज्ज्वल ब्रज की कम्युनिटी किचन देखी। यहां लोगोें को सोशल डिस्टेंस के निर्देश दिए। कोविड-19 के तहत बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी हाल देखा। मंडलायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अक्षय पात्र के किचन का भी निरीक्षण किया। यहां 100 कर्मचारी काम करते मिले।
टीएफसी में मंडलायुक्त को संस्था के सचिव अनंत शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन करीब 15 हजार लोगों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। निगम, पुलिस, तहसील स्तर से इनका वितरण किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं देख मंडलायुक्त ने तारीफ की। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने अब तक जनपद की रिपोर्ट से मंडलायुक्त को अवगत कराया।
एसएसपी गौरव ग्रोवर, सीएमओ डॉ. शेर सिंह, वीसी एमवीडीए नगेंद्र प्रताप, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह मौजूद रहे। कमिश्नर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम कम्युनिटी किचन अक्षय पात्र पहुंची। टीम ने बसेरा ग्रुप फाउंडेशन की किचन का निरीक्षण किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।