फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी को मायके भेजने के बाद फंदा लगाकर दी जान

Fri, 19 Jul 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। पत्नी को मायके भेजने के बाद गांव दिवरई निवासी एक किसान ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि वह अपनी बीमारी से परेशान चल रहे थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दिवरई निवासी किसान विशुन दयाल (50) करीब पांच माह से बीमार चल रहे थे। काफी इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिल पा रहा था। उनकी शारीरिक शक्ति भी कमजोर होती जा रही थी। बीमारी के चलते विशुन दयाल परेशान चल रहे थे। वह एक अलग मकान में पत्नी प्रेमलता के साथ रह रहे थे। पुत्र विवेकानंद अपने परिवार के साथ गांव स्थित दूसरे मकान में रह रहा था। शुक्रवार को विशुन दयाल पत्नी प्रेमलता को मायके भोगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस में छोड़कर घर आए थे। बाजार से खरीद कर लाई गई रस्सी से कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। आस-पड़ोस के लोगों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें