फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मध्य प्रदेश में लूट के लिए मथुरा में बना रहे थे योजना, एसओजी टीम ने चार बदमाश दबोचे; तीन को लगी गोली

Sat, 17 Aug 2024 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा एसओजी और पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश गिरफ्तार किए हैं। ये बदमाश मध्य प्रदेश से एक करोड़ रुपये की लूट करने की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस व एसओजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुलिस की वर्दी पहनकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को मध्य प्रदेश में एक करोड़ रुपए की लूट की योजना बनाते मगोर्रा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों से चोरी बाइक, दो पुलिस की वर्दी सहित अवैध असलहा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन



 

थाना मगोर्रा क्षेत्र में सीओ आलोक कुमार के निर्देशन में एसओजी टीम और मगोर्रा पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लूट करने वाले गैंग के चार इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को मध्य प्रदेश में एक करोड़ रुपए की लूट की योजना बनाते समय सौंख- गोवर्धन मार्ग स्थित गोवर्धन ड्रेन की पटरी से देर रात को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।

मुठभेड़ में मध्यप्रदेश इंदौर के थाना लसूड़िया की पिंक सिटी कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ सोनू पुत्र चंद्रशेखर, मगोर्रा के गांव नगला शेरा निवासी विशम्बर पुत्र भगवान सिंह, थाना हाइवे की फ्रेंड्स नगर कॉलोनी महोली निवासी विष्णु राना पुत्र भगवान सिंह, मगोर्रा के नगला शेरा निवासी आकाश पुत्र विशम्बर को गिरफ्तार किए।

 
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक तिवारी,  विशम्बर, विष्णु के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने एक चोरी की बाइक, दो पुलिस की वर्दी, अवैध असलाह सहित कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया अभिषेक तिवारी चार वर्ष से फरार चल रहा है और पांच हजार का ईनामी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ गोवर्धन आलोक कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक करोड़ रुपए की लूट करने की योजना बनाते हुए चार अंतरराज्यीय गैंग के चार बदमाश मुठभेड़ कर गिरफ्तार किए हैं। कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें