मंडलायुक्त ने यमुना जल को बारीकी से देखा। यमुना घाट किनारे गंदगी देखकर कमिश्नर ने सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने यमुना जल की वर्तमान दशा को लेकर मंडलायुक्त से नाराजगी जताई।
पहले शाही स्नान 27 फरवरी के दौरान प्रदूषित जल की जानकारी देते हुए आगामी द्वितीय शाही स्नान नौ मार्च के लिए स्वच्छ जल छोड़ने की मांग की। इस पर मंडलायुक्त ने सिंचाई अधिकारियों को स्वच्छ जल की मात्रा यमुना में बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि गोकुल बैराज से डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ाने के कारण जल कम हो गया है। अब ऊपर से आ रहा स्वच्छ जल एकत्रित होगा।
टंकी का पानी पिया
मंडलायुक्त अमित गुप्ता और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने कुंभ क्षेत्र में लगी टंकी में भरे जल को पीकर देखा। अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि यह गंगाजल है। साधु संतों के अलावा श्रद्धालुओं के लिए पीने के लिए गंगाजल की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी, उपनेता राधाकृष्ण पाठक आदि मौजूद रहे।