फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित प्लास्टिक-पॉलिथीन के खिलाफ चलेगा अभियान, कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 27 Sep 2019 04:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते कमिश्नर अनिल कुमार डीएम एनजी रवि कुमार व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अतिक्रमण हटाने वालों की सबसे खराब प्रगति वाले अधिकारी के खिलाफ डीएम के माध्यम से कार्रवाई की जाए। प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जाए। 
विज्ञापन


गोशालाओं पर संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर दर्ज कराया जाए। यह निर्देश आयुक्त अनिल कुमार ने दिए। वो गुरुवार को मंडल के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अवशेष निराश्रित बेसहार पशुओं के आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य व अन्य संबंधित कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करा लिए जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराएं। उप निदेशक पंचायत से कहा कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से सड़क पर घूमने वाले पशुओं को पकड़वाएं। आयुक्त ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, आयुक्त ने प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद किया जाए। पंचायत स्तर पर लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाए।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्रों की हो फीडिंग

आयुक्त ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्रों की फीडिंग कराने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत कराने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई पर जोर दिया। 

बैठक में डीएम एनजी रवि कुमार, सीडीओ जे रीभा, अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें