बैंक के अंदर लूट की घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना सदर क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक के अंदर बदमाशों ने अध्यापक को लूट लिया। इस घटना से अध्यापक भौचक्का रह गए। बदमाश उनसे रुपये लूटकर फरार होने में कामयाब हो गए।
बताया गया है कि थाना सदर के सौदागर लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुन्दू कटरा निवासी अध्यापक डॉ सरनाम सिंह त्यागी करीब चार लाख रुपये जमा करने आए थे।
लंच के चलते अध्यापक बैंक की लाइन में खड़े थे। इसी दौरान दो बदमाश आए और रुपये छीनकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से बैंक में खलबली मच गई। लूट की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।