समीक्षा बैठक करते कमिश्नर अनिल कुमार डीएम एनजी रवि कुमार व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अतिक्रमण हटाने वालों की सबसे खराब प्रगति वाले अधिकारी के खिलाफ डीएम के माध्यम से कार्रवाई की जाए। प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
गोशालाओं पर संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर दर्ज कराया जाए। यह निर्देश आयुक्त अनिल कुमार ने दिए। वो गुरुवार को मंडल के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अवशेष निराश्रित बेसहार पशुओं के आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य व अन्य संबंधित कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करा लिए जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराएं। उप निदेशक पंचायत से कहा कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से सड़क पर घूमने वाले पशुओं को पकड़वाएं। आयुक्त ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।