फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य गुणवत्तापरक हों और समय से पूरे किए जाएं- कमिश्नर

विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते कमिश्नर साथ में डीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कमिश्नर गौरव दयाल ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों एवं संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निर्माणाधीन आईटीआई सेंटर एवं निर्माणाधीन वन स्टॉप सेंटर की गुणवत्ता सही रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्था गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर मोहनपुर में निर्माणाधीन आईटीआई पर पहुंचे। कार्यदायी संस्था से निर्माण की प्रगति के बारे में पूछा। अधिशासी अभियंता को कुछ निर्माण में एसब्रिक्स का प्रयोग करने को भी कहा।
वन स्टॉप सेंटर के निर्माण की प्रगति देखी और जरूरी दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर गौरव दयाल ने मामो के संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना टीकाकरण प्वाइंट और टीकाकरण के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा। कमिश्नर ने सीएमओ से टीकाकरण के बारे में जरूरी जानकारी ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय की ओपीडी के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कमी लोगों के इलाज में न हो सके। लोगों को बेहतर इलाज मिले। निरीक्षण के दौरान डीएम सीपी सिंह ने कमिश्नर को निर्माण से जुड़ी जानकारियां दीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकिशोर सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

कासगंज में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते कमिश्नर साथ में डीएम- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें