फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रान खातों में गड़बड़ी को मंडलायुक्त ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शिक्षकों के प्रान खाते में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले को मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को मामले की बिंदुवार तथ्यात्मक जांच कर 10 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2004-05 के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म करने के बाद शासन ने वर्ष 2017 में नई पेंशन योजना लागू की। इसके तहत हर महीने खातों से निर्धारित धनराशि काटी जाती रही। लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपये शिक्षकों के वेतन से कट चुके हैं।
लेकिन एनपीएस के खातों में यह धनराशि स्पष्ट न हो पाने पर शिक्षा विभाग और कोषागार में खलबली मच गई। जांच में पाया गया कि किसी तरह लेखा कार्यालय के कोड के बजाय कोषागार के कोड से खातों का संचालन हो रहा है। कमिश्नर से इसे तुरंत सही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें