कोख के सौदागर गैंग की फरीदाबाद की सरगना नीलम नेपाल में बैठी अस्मिता से बच्चों के सौदे की बात व्हाट्स एप पर चैट से करती थी। चैट करने के बाद मुख्य बातों को डिलीट कर दिया जाता था। पुलिस ने तीन महीने का डाटा निकलवा लिया है। इसमें इस बात का खुलासा हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीलम का एक नंबर मिला है, जिसका सिम पहले एयरटेल का था। बाद में नीलम ने इस नंबर को जियो में पोर्ट करा लिया था। इसकी कॉल डिटेल के लिए मोबाइल कंपनी को लिखा गया है। वहीं पुलिस ने नीलम के व्हाट्सएप की चैट निकलवाई हैं। इसमें पता चला है कि नीलम और अस्मिता की बातचीत ज्यादातर चैट के माध्यम से ही होती थी।
कोख के सौदागरः दो बच्चियों के झूठ बोलकर तैयार कराए फर्जी दस्तावेज, मानव तस्करी निरोधक शाखा करेगी जांच
इसमें कौन सा बच्चा? किस महिला की कोख किराए पर ली? किसको कितने रुपये देने हैं? इस सबके बारे में बातचीत की जाती थी। यह सब बात शॉर्ट में की जाती थी। रुपये और बच्चों के बारे में मुख्य बातों को चैट करने के बाद डिलीट कर दिया जाता था। नीलम के चैट में अस्मिता की चैट डिलीट मिली है। पुलिस ने तीन महीने का डाटा निकलवाया है। व्हाट्सएप कॉलिंग भी की जाती थी, जिससे पुलिस किसी तरह का डेटा नहीं निकलवा सके।