उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देवी-देवताओं के लिए आपत्तिजनक भाषा में टिप्पणी की गई। बादशाह नाम की आईडी से फेसबुक पर पोस्ट किया गया। पोस्ट से सांप्रदायिक सद्भभाव बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इससे हिंदू संगठनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मामले में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने रकाबगंज थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि राजा खान नाम के युवक ने बादशाह के नाम से आईडी बनाई है। उसी ने यह पोस्ट की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।