बाह: दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा में निरीक्षण कर एनसीसी कैडेट को सेना में भर्ती होने के कमांडेंट
बटेश्वर। दामोदर इंटर कॉलेज में 1 यूपी बटालियन के कमांडेंट कर्नल दीपक जुआल ने कॉलेज का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात कर उन्हें जीवन में अनुशासन और एकता का महत्व समझाया।
अपने संबोधन में कर्नल जुआल ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनसीसी कार्यालय और उससे संबंधित अभिलेखों व दस्तावेज का बारीकी से जायजा लिया। अंत में उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के लिए तैयार फायरिंग रेंज का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य आरके शर्मा, एनसीसी अधिकारी दिलीप कुमार और भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।