कासगंज के भूतेश्वर मंदिर के बाहर कतार में खड़े श्रद्घालु
- फोटो : KASGANJ
एटा/ कासगंज। महाशिवरात्रि महापर्व पर बृहस्पतिवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। भक्त आओ महिमा गाएं भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की... भजन गाते हुए शिवालयों में पहुंचे। शिव मंदिरों में दिन भर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शिवभक्त कांवड़ियों ने ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक शुरू कर दिया। शिवालयों पर कांवड़ियों अच्छी खासी तादात में पहुंचे और अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए।
नगर के भूतेश्वर मंदिर पर कांवड़ियों की टोलियों का पहुंचने का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया। इसके अलावा भक्तों ने माता चामुुंडा मंदिर, प्रभुपार्क मनकामेश्वर मंदिर, शिवालय मंदिर, पीपलेश्वर मंदिर, गली बोहरान सहित अन्य मंदिरों में पूजा के लिए पहुंचे।
पूजा सामग्री खरीदने को लगी रही भीड़
महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव को उनके पसंद के भांग, धतूरा, गांजा, बेल पत्र आदि खरीदने के लिए भक्त सुबह से ही बाजारों में निकल आए। मांग को ध्यान में रखते हुए काफी संख्या में ढकेल संचालक बारहद्वारी एवं मंदिरों के आस-पास सक्रिय नजर आए। उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाया। मन माने पैसे भक्तों से बसूल किए ।